![]() |
15वीं विधानसभा चुनाव 2018 की विस्त़त जानकारी
राज्य में सर्वाधिक मतदान (80.03%) जैसलमेर जिले की पोकरण सीट पर दर्ज किया गया। राज्य में इस बार सबसे बड़ी जीत भाजपा के कैलाश मेघवाल की रही, उन्होंने शाहपुरा (भीलवाड़ा) से अपने प्रतिद्वंदी को 74,542. वोट से पराजित किया। जबकि सबसे छोटी जीत 154 वोट से आसींद सीट से भाजपा प्रत्याशी झाबरसिंह की रही। 15वीं विधानसभा में कुल 25 महिला (काँग्रेस की 15, भाजपा की 10 एवं 2 अन्य) विधायक चुनी गई है। जो वर्तमान में कुल महिला संख्या 27 हो गई है। जोधपुर के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास राज्य विधानसभा में इस समय सबसे बुर्जुग महिला विधायक के साथ-साथ सबसे ज्यादा 6 बार निर्वाचित महिला विधायक भी होगी। वे छह बार विधायक भी बन गई ।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने 17 दिसम्बर 2018 को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे प्रदेश के 25वें मुख्यमंत्री बने है। उन्हें राजधानी जयपुर स्थित ऐतिहासिक एल्बर्ट हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के तत्कालीन राज्यपाल कल्याण सिंह ने पद और गोपनीयता की
शपथ दिलाई। यह राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर अशोक गहलोत का तीसरा कार्यकाल है। इससे पूर्व वे पहले कार्यकाल में 1998 से 2003 तक तक दूसरे कार्यकाल में 2008 से 2013 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे ।